सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अभी कुछ दिनों पहले नगर के एक व्यापारी ग्रीस से लूट हुई थी। लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से आज तक दूर है। इसी मामले को लेकर आज सिकन्दराबाद में इटवा व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने नगर कोतवाल रविरतन से मुलाकात कर नगर में हो रही लूट की घटनाओं के खुलासे की मांग की। व्यापारियों की इस मांग पर संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाल रविरतन ने 2 दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इटवा व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने कहा की अगर पुलिस दो दिन में घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाती है तो व्यापारी एकत्र होकर आला अधिकारीयों से चर्चा करेंगे। इस दौरान इटवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, जितेंद्र गर्ग नगर अध्यक्ष, संजय बंसल, देवेश गोयल, कृष्णा गुप्ता, पुनीत ,शिवम, गिरीश गोयल, दीपक, अभिषेक समेत दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
![]()
