खुर्जा। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के बैनर तले 15 अगस्त पर नावल्टी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मौजूद लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश तायल जिला कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल नगर अध्यक्ष वीरेश्वर दयाल उर्फ ब्रजेश दीपक गर्ग शकील अहमद गिरीश चंद गुप्ता शैलेंद्र योगेंद्र गुप्ता सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
![]()
