सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकन्दराबाद में बाजार माधोदास में सड़क बनवाने का कार्य होना है पीछे से सड़क तैयार हो चुकी है ओर आगे की सड़क का निर्माण कार्य शुरु होना है मगर इस निर्माण कार्य में नालियों के उपर लेंटर बाधक बने हुए हैं। काफी लोगों ने अपने आवास व प्रतिष्ठान के आगे से खुद ही अतिक्रमण हटा लिया है ओर काफी लोगों ने अतिक्रमण इसलिए नहीं हटाया है की पहले नगर पालिका चैयरमेन डा0 प्रदीप दीक्षित के तीनों हास्पिटलों के नीचे नालियों में आसमान दिखाई देना चाहिए उसके बाद हम लोगों अपने आप अतिक्रमण हटा लेगें।
इसी मामले को लेकर एसडीएम रेनू सिंह ने नगर वासियों संग एक बैठक आहूत की। बैठक में एसडीएम रेनू सिंह ने सभी मौजूदा जनों से अतिक्रमण ना हटाने का कारण पूछा तो सभी लोगों ने बताया की प्रशासन की तरफ से सौतेलापन किया जा रहा है दंबग व बाहुबली नेताओं के द्वारा किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है गरीब बेसहारा सीधेसाधे लोगों के मकान दुकानों के आगे के लेंटरों को तोड़ा जा रहा है किसी भी व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए कानून सबके लिए बराबर है कानून का पालन किया जाना चाहिए सबको बराबर समझना होगा और सड़क के दोनों ओर एक साथ ही अतिक्रमण हटाना होगा। बताया गया कि सबसे पहले नगर पालिका चैयरमेन डा0 प्रदीप दीक्षित के तीनों हास्पिटलों के नीचे नालियों में आसमान दिखाई देना चाहिए उसके बाद आगे का अतिक्रमण खुद व खुद हम लोग हटा लेंगे। अगर इसमें भेदभाव होता है तो हम लोग भी पीछे नहीं है। नगर निवासीयों की इस बात को सुनकर एसडीएम रेनू सिंह ने मौजूदा जनों को आश्वासन देते हुए कहा की इस कार्यवाही में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जायेगा ओर साथ ही साथ बाजार माधोदास का आज ही निरीक्षण किया जायेगा ओर उसके बाद कार्यवाही की जायेगी।
![]()
