अनूपशहर। ।भारत पुष्प। स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अन्तर्गत डीपीबीएस कॉलेज में प्राचार्य प्रो० जीके सिंह एवं ब्रजेश गोयल चेयरमैन नगर पालिका अनूपशहर के निर्देशन में स्वच्छता शपथ और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों ओर कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तत्पश्चात रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में चित्रकला विभाग, वाणिज्य विभाग,  रोवर रेंजर, राष्ट्रीय सेवा योजना, के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान टैगोर ग्रुप द्वितीय स्थान पर आनन्द ग्रुप तथा तृतीय स्थान पर मालवीय ग्रुप रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० जीके सिंह ने कहा कि रंगोली केवल सजावट का साधन नहीं है साथ ही इसका धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी है। रंगोली कोई शुभ कार्य से पहले बनाने से वहां पर साकारात्मक उर्जा का संचार होता है। साथ ही आत्मा की शुद्धि एवं समृद्धि की आध्यात्मक प्रक्रिया के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में जाना जाता है। नगर पालिका से आयी नीशू गौतम (दूयलिप सदस्य) ने कहा कि भारत में रंगोली सौन्दर्य आशा का प्रतीक है। यह एक शुभ संकेत माना जाता है। रगोली का इतिहास सिन्धु घाटी सभ्यता से प्रारम्भ होता है। चित्रकला विभाग के नितिन कुमार ने कहा कि रंगोली दो प्रकार से बनायी जाती है। सूखी और गीली दोनों में एक मुक्त हस्त से और दूसरी रंगोली बिन्दुओं को जोड़कर बनायी जाती है। इसे बनाने से साकारात्मक उर्जा महसूस होती है. क्योंकि रंगोली बनाते समय अंगूली और अंगूठा मिलकर ज्ञान मूदा बनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ० तरूण श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम डॉ० विशाल शर्मा, सोहन आर्य,डॉ० राजीव गोयल, डॉ० मोहिनी गुप्ता, पुनीत सिंघल एवं छात्र-छात्राए आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *