खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत नव प्रवेशित बीए प्रथम सेमेस्टर व एमए प्रथम सेमेस्टरकी समस्त छात्राओं का अभिविन्यास कार्यक्रम “विद्यारंभ” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज़, वरिष्ठ प्रवक्ता नीलू सिंह व डॉ बीना माथुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया । कार्यक्रम  की संयोजिका व एनईपी कोऑर्डिनेटर नीलू सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज में प्रवेश लेने वाली सभी नवागंतुक छात्राओं को महाविद्यालय की गतिविधियों, अनुशासन, परीक्षा आदि से परिचित कराना व नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों से अवगत कराना है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज़ ने महाविद्यालय में वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए 19स्किल कोर्स व 8 स्वरोजगार कोर्स चलाए जा रहे हैं तथा मुख्यमंत्री अभ्युदययोजना के तहत निःशुल्ककोचिंग में विभिन्नप्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करायें जा रहे है । हिंदी विभाग में 14शोधार्थी पीएचडी कर रहे है । समस्त शिक्षिकाओं ने विभागीय गतिविधि तथा विभिन्न समितियों के कार्यों से छात्राओं को परिचय कराया। प्राचार्या ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए क्रेडिट बैंक व कन्या सुमंगलम योजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *