सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जगह-जगह मनाया गया जा रहा है इसी अवसर पर जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उसी क्रम में सिकन्दराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरूण सकसैना ने फीता काटकर किया। इसके बाद मंत्री अरूण सकसैना ने रक्तदान करने वाले लोगों से मुलाकात कर फल वितरण किये। इस रक्तदान शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया जिसमें 29 लोगों ने रक्तदान किया ओर इसके अलावा अस्पताल कर्मीयों ने भी रक्तदान किया।
कार्यक्रम में राजयमंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यावरण, जंतु उद्यान एंव जलवायु परिवर्तन विभाग उ0प्र डा0 अरुण सकसैना प्रभारी बुलन्दशहर, विधायक लक्ष्मीराज, सिंह,नवीन शर्मा, नवीन गुप्ता, त्रिवेश गुप्ता सोनू शर्मा, शौरभ शर्मा के साथ काफी भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विनय कुमार सिंह ,डा0 हेंमत रसतोगी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 पूनम सिंह, डा0 किंजल राय, डा0 अमित सकसैना, डा0 मनोज शर्मा ,अनुपम सिंह, अंकिता मड़राल, राजकिशोर, अजय, नितिन, सहरोश , शाहिद, राजेश, जहीर मोजूद रहे।
![]()
