सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 17 सितम्बर 24 भादों मास की अनंत चौदस के पावन पर्व पर जैन मंदिर में समाज के लोगों ने बड़े विधीविधान से पूजा अर्चना कर जल यात्रा निकाली। यह जल यात्रा जैन मंदिर से चलकर हनुमान चौक होते हुए सेठी वाली गली पर कुँए से जल लेकर वापस जैन मंदिर पर सकुशल संपन्न हुई।
जल यात्रा में नन्हें मुन्ने बच्चो ने इंद्र का रूप धारण कर शामिल हुए। जैन समाज के प्रधान कमल जैन ने बताया की हमारे जैन धर्म के अनुसार पूरे भादों में चोबीसों तीर्थकंर की पूजा अर्चना चलती रहती हैं इस मास के अंत में यानी अनंत चौदस को विशेष पूजा अर्चना कर जल यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस जल यात्रा में जैन समाज के सैंकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।
![]()
