सिकंद्राबाद ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में पत्रकारों को चौथा स्तंभ कहा जाता है ओर पत्रकार हर उस अच्छाई व बुराई एंव खामी को उजागर करता है जो की दबा दी जाती है इसलिए पत्रकारों को दंबग, बाहुबली, अधिकारी लोग ओर नेता लोग डरा धमकाकर मामले दबाने की भरपूर कोशिश करते हैं अगर पत्रकार अपनी मान मर्यादा व धर्म को समझते उस खबर को प्रसारित कर देता है जिसको उपरोक्त लोग नहीं चाहते तो वही दबंग लोग पत्रकारो का शोषण व मर्डर भी करा देते हैं जो अक्सर देखने व सुनने में आता रहता है इसलिए पत्रकार अपनी जान दाव पर लगाकर अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए लगातार आवाज उठाता रहता है। इसलिए समाज के काफी लोग पत्रकारों का मान सम्मान भी करते हैं। इसी मान सम्मान को लेकर पत्रकार लोगो के मन में जिज्ञासा पैदा हुई की हम लोग भी समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर मान सम्मान करें क्योंकि ऐसे कार्यक्रम जिले मुख्यालयों पर अक्सर आयोजित किये जाते रहते हैं।

उसी क्रम में मंगलवार की रात को पत्रकारों ने बड़े धूमधाम से एक शाम हम सभी के नाम का कार्यक्रम विद्यार्थी गणेश शंकर को समर्पित करते हुए आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री वेदराम भाटी, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व गणमान्य लोगों ने माँ सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया। उसके बाद माँ सरस्वती की वंदना की गयी। कार्यक्रम में जिले के अलावा नगर सिकन्दराबाद की एसडीएम रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, कोतवाली प्रभारी रविरतन के अतिरिक्त सभी सामाजिक संगठनों के पदाअधिकारी, सभी पार्टीयों के नेता, प्रशासनिक अधिकारीगण व अन्य विभागों के अधिकारीगणों के अलावा व्यापारीगण व गणमान्य लोग व पत्रकार मौजूद रहे।  इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी। इस मौके पर एसडीएम रेनू सिंह, पूर्व केबिनैट मंत्री वेदराम भाटी, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायिका विमला सोलंकी पति देवेंद्र सोलंकी, समाजवादी पार्टी के जितेंद्र यादव, नगर पालिका चैयरमेन डा0 प्रदीप दीक्षित, जे0एस0 पी0जी कोलिज की प्राचार्य सपना उत्प्रेत्ती, के अलावा सभी समाजिक संगठनों के लोगों ने विद्यार्थी गणेश शंकर को याद करते हुए अपने-अपने सुविचार अगल-अलग अंदाज़ के रखे ओर पत्रकारों द्वारा की गयी इस पहल की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया ओर कहा की ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का मंच संचालन दैनिक जागरण के पूर्व पत्रकार राजेश अग्रवाल ने किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *