खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर पालिका परिषद खुर्जा की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत एनआरईसी महाविद्यालय में स्वच्छता सबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें महाविद्यालय के छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की बीच स्वच्छता के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर वैशाली गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं और उपस्थित सभी श्रोतागण से आग्रह किया कि वह पॉलिथीन का प्रयोग कम से कम करें और एकल प्रयोग वाली पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें ।

इस अभियान में नगर पालिका परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रॉबिन, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपिका और क्लस्टर मैनेजर कुलविंदर अब्दुल्ला राजपूत एकता चावला तुषार जैन आदि द्वारा सभी उपस्थित विद्यार्थीगण एवं श्रोतागण को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की शिक्षा विभाग प्रभारी डाo उपमा सिंह , प्रोफेसर संध्या मिश्रा, डॉo प्रीति,  डॉo प्रियंका , डाo अनिल आदि का विशेष योगदान रहा । महाविद्यालय के मुख्य अभियंता डॉo  लोकेश कुमार, प्राचार्य वैशाली गुप्ता, विधि प्रभारी प्रो आईएम खान, मनोविज्ञान विभाग से डॉo अनिल कुमार  ने विद्यार्थियों के द्वारा इस संबंध में बनाए गए पोस्टर्स को और आशु भाषण द्वारा प्रस्तुत विचारो को सुना।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *