खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ शाखा, खुर्जा के तत्वावधान संत निवास पर ऋषिकेश के महान संत स्वामी चिदानंद जी महाराज का 109 वां जन्म- जयंती कार्यक्रम मंडल के भक्तों ने प्रभु नाम संकीर्तन के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया । मीडिया प्रभारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि गणेश वंदना, गुरु वंदना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने बताया कि स्वामी जी चिदानंद जी महाराज को संतों की उत्कृष्ट सेवा दीन दुखियों की सेवा और शांतिप्रिय व्यक्तित्व के कारण लोग उन्हें लिविंग गोड़ कहते थे । स्वामी जी निष्काम भाव से दीन दुखियों, कुष्ठ रोगियों की सेवा अपने हाथों से करते थे। वर्ष में एक बार हरिजन सम्मेलन करते और उनके साथ भोजन करते थे। स्वामी जी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में स्वयं आपदा ग्रस्त इलाकों में जाकर तन मन धन से लोगों की सेवा सहायता करते थे। भारत सरकार ने उनके महान कार्यों से प्रभावित होकर एक डाक टिकट जारी किया था। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह ने कहा स्वामी जी एक दिव्य संत थे, उनके बताए रास्ते पर चलकर हम मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं।  दिनेश प्रदीप जी ने स्वामी चिदानंद जी महाराज को एक दुर्लभ संत बताया और कहा महान संत भगवान की बड़ी कृपा से मिलते हैं । मंडल के जय भगवान अग्रवाल, सत्य प्रकाश कश्यप, सौरभ बंसल, नागेंद्र कुमार, नीलिमा बंसल, ललिता अग्रवाल रानी पचौरी ने प्रभु नाम संकीर्तन कराकर, कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में राजेश पचौरी, हरेंद्र शर्मा, रजत अग्रवाल, विनय वर्मा, सुभाष चंद्र ,कौशल शर्मा, अजय कौशल ,अरुण बंसल ,अवनीश बंसल, प्रेम कुमार शर्मा, राजकुमार अग्रवाल आदि भक्तों ने प्रभु नाम संकीर्तन में भाग लिया और कार्यक्रम में पधारे सभी स्त्री – पुरुष भक्तों ने स्वामी चिदानंद जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *