खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी कॉलेज में मिशन शक्ति फेज -5 के अन्तर्गत विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की  वरिष्ठ शिक्षिका डॉ रेखा चौधरी,  डॉ गीता सिंह,  एकता चौहान तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज के व्याख्यान का विषय “महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण”  है। आज के व्याख्यान की विशिष्ट वक्त्री एकता चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए भारत सरकार ने शारदीय नवरात्र 16अक्टूबर 2020 में शुरू किया था।  आपने महिला हिंसा से सम्बंधित शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न फोरम/ हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी प्रदान की।  1090 पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को समझाया।  महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ है, महिलाओं में आत्म सम्मान, आत्म निर्भरता व आत्मविश्वास जागृत करना है। महिला सशक्तिकरण के लिए वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता उनको अपने अधिकारों एवं कर्तव्यो के प्रति सजग होने की है। छात्राओं को आत्म सम्मान से जीने के लिए स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। आपने महाविद्यालय में स्वाबलंबन हेतु संचालित कौशल विकास पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने सशक्त व समर्थ बनने की प्रतिज्ञा ली।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *