खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित जैनिथ पब्लिक स्कूल के सभी, किडर गार्डन से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने खाने-पीने तथा वस्त्र आदि आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंद लोगों को उपहार स्वरूप भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक राहुल राठी प्रधानाचार्या गीता डैंग जी, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा समस्त अध्यापक गणों ने भी योगदान दिया। आवश्यकता पूर्ण सामग्री पाकर बच्चे तथा बड़े सभी प्रसन्न नजर आये। इस मौके पर प्रबंधक राहुल राठी ने बच्चों को समझाया कि हमेशा हमें जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए।
![]()
