खुर्जा। ।भारत पुष्प। रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन मंदिर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसमिति से निर्णय लिया गया की पूर्व की भांति इस बार भी लेटे हुए श्री गोवर्धन महाराज जी की 30 फीट की प्रतिमा गोबर से बनाई जाएगी । जिसे वृंदावन के कलाकार सुंदर आकृति प्रदान करेंगे। साथ ही रानी वाली चौक से श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजे शहनाई वादन झांकियां एवं ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी जो शहर के मार्गो से से होती हुई गोवर्धन मंदिर पर ही समाप्त होगी। इस अवसर पर सुंदर अन्नकूट भंडारे की व्यवस्था रहेगी। मीटिंग में राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू, शेखर वर्मा, राजीव वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल सर्राफ, विकास वर्मा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, गोलू माहौर, पंडित सोनू शर्मा, उमाकांत शर्मा, अनुज गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ विमल, किशन जैन पत्रकार, हरिओम अग्रवाल, दुर्गेश, हैप्पी वर्मा, यश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह वर्मा बृजमोहन, रामेश्वर दयाल, मनोज केजरीवाल, हेमंत शर्मा, पवन भार्गव, नवीन गर्ग बिंदा वाले, विष्णु अग्रवाल, पवन कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
![]()
