खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक राहुल राठी तथा मैनेजर नीलम राठी का भव्य स्वागत किया गया।

तत्पश्चात उन्होंने प्रथम पूज्य श्री गणेश जी तथा मां लक्ष्मी जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कुछ विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, भजन तथा मनमोहक नाटक प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुत नाटक को देखकर सभी भाव विभोर हो उठे तथा दीपावली मनाने के पीछे के रहस्य को जाने। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा समस्त अध्यापक गणों की देखरेख में संपन्न हुआ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *