खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जनपद में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ से व्यापारीयों में हंडकंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खुरजा क्षेत्र में छापेमारी कर नकली पनीर व दूध के जखीरे को नष्ट कराया।
क्षेत्र में एक सुनसान खंडर में नकली पनीर व दूध का कारोबार फल-फूल रहा था। जिसको खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गड्डा खोदकर जमींदोज करा दिया गया। खुरजा नगर एसडीएम व खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया की मुखबिर की सूचना पर जिला अधिकारी के आदेश के अनुपालन में 25 अक्टूबर को जहाँगीराबाद क्षेत्र में कैमिकल से बनाया गया नकली दूध व नकली पनीर का कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा था वहां पर खाद्य विभाग की टीम ने हमारे नेतृत्व मे पुलिस के सहयोग से छापेमारी की तो मौके पर लगभग 450 किलो नकली पनीर व 4000 हजार लीटर कैमिकल से बना नकली बना हुआ पाया ओर बताया की यह आमजन के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था जिसको हमारी निगरानी में खाद्म सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर नष्ट करा दिया ओर बताया की विभिन्न प्रकार के कैमिकल पाये गये हैं इनके नमूने भरकर प्रयोगशाला भेज दिये गये प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।
![]()
