खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर संपन्न हुए श्री आशिवन मास नवरात्रि महोत्सव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं में लगे स्काउट गाइड के छात्रों को मंदिर कमैटी द्वारा स्मृति चिंह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर अभी श्री आशिवन मास नवरात्रि महोत्सव आयोजित हुआ था। जिसमें नगर ही नहीं वरन दूर–दूर के श्रद्धालु मंदिर पर मातारानी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। साथ ही श्रद्धालु मंदिर पर बने मनोकामना स्तम्भ पर अपनी मनौती पूर्ण कराने के लिए चुन्नी बांधते थे तथा मनौती पूर्ण होने के बाद चुन्नी खोलने पहुंचते हैं। इस प्रकार नवरात्रियों में मंदिर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड पहुंचती हैं। जिसे व्यवस्थित करने के लिए स्काउट गाइड के छात्र कमैटी की पूर्ण सहायता करते हैं तथा अपनी सेवायें प्रदान करते हैं। इसी के क्रम में मंदिर कमैटी द्वारा स्काउट गाइड के छात्रों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट महेश भार्गव लितेश्वर शर्मा निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट सजल वर्मा मैनेजर राकेश सिंघल पवन गर्ग के अलावा मंदिर के पुजारी व स्टाफ मौजूद रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *