खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के जंक्शन मार्ग स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मीचंद्र सरस्वती विधा मंदिर में 35वीं राष्टीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विधालय के प्रबंधक बनारसी दास ने जानकारी देते हुए बताया कि विधालय में विधा भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के बैनर तले प्रतियोगिता का आयोजन 11 नंवबर को आयोजित होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीचंद शर्मा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश मौजूद रहेंगे।
![]()
