सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिक्ख समाज द्वारा 5 दिनों से लगातार निकाली जा रही प्रभात फेरी में छठवें दिवस में निकाली प्रभात फेरी निकाली गई। सिक्ख समाज अपने धर्म में अडिग रहता है ओर समय-समय पर आने वाले धार्मिक पर्वो / त्योहारों पर विधिवत् कार्यक्रम कराता रहता है। उन्हीं धार्मिक त्योहारों / पर्वो में गुरुनानक जंयती सबसे मुख्य त्योहार है यह पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसी त्योहार से पूर्व सिक्ख समाज लगभग 10 दिन की प्रभात फेरी निकालता रहता है। नगर के मुहल्ला कायस्थबाडा़ में संचालित गुरुद्वारा साहिब में बड़े धूमधाम से गुरुनानक जंयती बनाने की तैयारी शुरु हो गयी है इससे पूर्व नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है जिसको आज छठवाँ दिवस है। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से चलकर नगर के मुहल्ला कायस्थबाडा़, बकरकसावान, चौधरीबाडा़ होते हुए राजेन्द्र पाल सिंह उर्फ़ भोलू के कॉस्मेटीक के प्रतिष्ठान पर पहुँची इस संगत को देखकर दुकान संचालक ने बड़ी खुशी मनाते हुए निशान साहिब को फूलमाला पहनाकर संगत पर फूल बरसाकर स्वागत सत्कार किया उसके बाद संगत ने भजन कीर्तन कर अरदास लगायी इसके बाद दुकान संचालक ने प्रसाद वितरण किया ओर उसके बाद संगत पुरानी सब्जी मंडी में बंटी गुरमीत छोले भटूरे वालों के घर पर अलक जगाया इस संगत को देखकर इस परिवार के लोगों ने निशान साहिब को माला पहनाकर व फूल बरसाकर स्वागत सत्कार किया ओर उसके बाद अरदास लगाकर गुरु महाराज से सुख शांति की कामना की ओर उसके बाद  विभिन्न मुहल्लों से होकर वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुँच कर भजन कीर्तन कर अरदास लगाकर सकुशल संपन्न हुई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *