बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने कान्हा गौशाला में धूमधाम से गोपाष्टमी पर्व मनाया। गौमाता की पूजा अर्चना कर गौसेवा तथा गौपालन का संकल्प लिया। संस्था की ओर से 51 कुंटल भूसा, 31 कुंटल हरा चारा एवं 50 किलो गुड़ का सहयोग किया गया। कार्यक्रम में संगठन के दर्जनों पदाधिकारी सपरिवार उपस्थित रहे। अनूपशहर रोड पर नई मंडी स्थित कान्हा गौशाला पर राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह के संयोजन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वस्ति वाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का पूजन, आरती, पुष्पवर्षा कर लोक कल्याण की प्रार्थना की गई। सभी ने गुड़, मिठाई, हरा चारा खिलाकर गौमाता के चरण स्पर्श कर वंदन किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि दीपावली एवं गोवर्धन पर्व के उपरांत अष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में गौ-चारण प्रारम्भ किया था, जिसके बाद से ही गौसेवा के पुण्य पर्व गोपाष्टमी के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। समारोह में हेमन्त सिंह, प्रियंका सिंह, भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह, नवीन गर्ग, देवेश शर्मा, निशान्त अग्रवाल, भरत शर्मा, पुनीत लोधी, तुषार लोधी, विपिन पाल, रवि पाल, पंकज उपाध्याय, अरुण राजपूत, गिरधर चौधरी, गौरीशंकर राजपूत, पिंटू लोधी, प्रशान्त सक्सेना, आरव कुमार, हेमन्त गुप्ता, जीतू गुप्ता आदि ने विधिवत पूजन कर गौमाता के आहार हेतु सामूहिक योगदान अर्पित किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *