बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जनपद स्थित मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष में रेंजर सेविकाओं ने प्रार्थना की और प्राचार्या डॉ रश्मि फौजदार कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अन्जाना को स्टिकर लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड के विषय के उपस्थित जनों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी शिखा कौशिक डॉक्टर नसरीन बेगम मंजू भाटी मुबाशरा शाजिया खान सुलेहा खान मनीषा मोहिनी खासिया उपस्थिति रही।
![]()
