खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री श्याम संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सोमवार को श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा का धूमधाम से आयोजन किया गया। निशान यात्रा से पूर्व विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात निशान यात्रा श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर से प्रांरभ होकर जेवर अड्डा चौराहा पद्दम की पुलिया पुरानी तहसील बस स्टैंड मूंडा खेडा चौराहा नेहरूपुर चुंगी बुर्ज उस्मान खां सब्जी मंडी ककराला कबाडी बाजार पदम सिंह गेट होते हुए लाडली दास मंदिर पर पहुंची जहां निशान यात्रा का समापन किया गया।

यात्रा के दौरान सुंदर सुंदर झांकिया व बैंड बाजों तथा महिला व पुरूषों द्वारा श्री खाटू श्याम जी का निशान लेकर चलना मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे खुर्जा नगर में पूरी तरह से खाटू श्याम का माहौल पैदा हो गया है। इस दौरान निशांत गर्ग निक्की आशीष गुप्ता तरूण अग्रवाल पवन भार्गव विष्णु अग्रवाल यश कश्यप हरीश गौड राजू दास यश गुप्ता आशु गुप्ता हरि शर्मा लव गप्ता ललित कश्यप केशव सैनी हेमंत गर्ग सचिन बंसल चेतन सिंघल विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *