खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से गुरुवन्दन, छात्र अभिनन्दन 2024-25 समारोह का आयोजन  जै़निथ पब्लिक स्कूल में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा, सचिव सीए पीयूष तायल, संस्कार प्रमुख ईजेएस दुग्गल, प्रकल्प संयोजक महेश कुमार पोद्दार, प्रकल्प संयोजक अजीत मित्तल, डॉ अनिल गुप्ता, प्रियदर्शन भारद्वाज, मुकेश रोहिल्ला, सुनील गुप्ता आदर्श, कुशाग्र अग्रवाल तथा विद्यालय निदेशक राहुल राठी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अतिथियों के स्वागत में सर्वप्रथम कुछ अध्यापिकाओं के द्वारा स्वागत गान गाया गया तथा  कुछ छात्राओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किया । इसके पश्चात भारत विकास परिषद सदस्य प्रियदर्शन को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया । उन्होंने भारत विकास परिषद की अनेक उपलब्धियों के बारे में हमें अवगत कराया। तत् पश्चात सभी अध्यापक गणों को शिक्षक सम्मान-पत्र भेंट किए गए । भारत विकास परिषद द्वारा मुख्य अतिथि राहुल राठी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग का शॉल पहनकर  स्वागत अभिनन्दन। कक्षा छह से लेकर दसवीं तक के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *