खुर्जा। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत एकेपी डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की सह संयोजिका डॉ स्वर्णाली दे ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए “इन्टर पर्सनल एण्ड कम्युनिकेशन स्किल्स” विषय पर कार्यशाला का  आयोजन किया गया । मुख्य वक्त्री श्रीमती दिशा वर्मा ने संचार क्या है, संचार की प्रक्रिया, प्रभावी संचार क्या है, संचार के प्रमुख घटक, संचार की बाधाएं, संचार के प्रकार आदि विषयों पर व्याख्यान दिया।इसके अलावा उन्होंने प्रभावी संचार करने में काइनेसिक्स, पारस्परिक कौशल के बारे में बात की। उन्होंने पारस्परिक संबंध बनाने में कुछ गतिविधियों और भूमिका निभाने वाले घटकों के साथ अपने व्याख्यान का समापन किया। प्रो डिंपल विज ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में उच्च प्रतिस्पर्धा के साथ अधिक से अधिक संचार कौशल विकसित करने की आवश्यकता है। संचार जैसे साफ्ट स्किल कार्यस्थल पर सफलता की नींव हैं। संयोजिका श्रीमती एकता चौहान ने मुख्य वक्त्री श्रीमती दिशा वर्मा का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा छात्राओं को इस महत्वपूर्ण जानकारी को आत्मसात करने की सलाह दी। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *