–सचिव पद संभालेंगे भानु प्रताप सिंह
खुर्जा। ।भारत पुष्प। दि बार एसोसिएशन के चुनावों का जोर शोर से प्रचार चल रहा था। आखिरकार शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद का ताज राजेश शर्मा व सचिव का भानु प्रताप सिंह को मिला। चुनाव के दौरान राजेश शर्मा को 163 व प्रतिद्वंदी केपी गुप्ता को 143 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजेश शर्मा को 20 मतों से विजयी घोषित किया गया। जिसकी घोषणा होते ही दोनों अधिवक्ताओं के समर्थनों ने जमकर ढोल पर झूमते हुए एक दूसरे को जीत की बधाई दीं। वहीं विजेता प्रत्याशियों ने भी सभी अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया। एल्डर्स कमैटी में चेयरमेन भगवती प्रसाद शर्मा सीपी सिंह जहीर अहमद विजेंद्र चौधरी श्री भगवान गुप्ता रहे। बताया गया कि चुनावों में अध्यक्ष राजेश शर्मा सचिव भानु प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल वशिष्ठ कोषाध्यक्ष देवेंद्र खदवालिया सीनियर व जूनियर उपाध्यक्ष आलोक शर्मा धर्मेंद्र चौधरी नागेश सिंह राहुल शर्मा सह सचिव राम अवतार भाटी चंद्रभान संध्या शर्मा रहे।
![]()
