बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतारी खंड द्वारा बाल एवं शिशु पथ संचलन का आयोजन किया गया। आयोजित पथ संचलन में विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने हिस्सा लिया है। बाजार में लोगों ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा का स्वागत किया है। छतारी के मोहल्ला शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतारी खंड द्वारा बाल एवं शिशु पथ संचलन का आयोजन किया गया। आयोजित पथ संचलन का शुभारंभ स्कूल प्रांगण से धूमधाम से हुआ। खंड के बाल पथ संचलन में स्कूल के दर्जनों छात्रों ने हिस्सा लिया है। बाल एवं शिशु पथ संचलन का जगह जगह व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बाल पथ संचालन के दौरान पुलिस बल की सुरक्षा रही है। इस दौरान नेमपाल जिला प्रचारक, राजीव खंड प्रचारक, अरविंद, अनुज, सचिन शर्मा, अशोक, राजेंद्र (प्रधानाचार्य), खजान सिंह, कमल, डा. ऋषि शर्मा आदि स्वंयसेवक उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *