खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा सचिव पीयूष तायल ने बताया कि परिषद द्वारा संस्कृति सप्ताह का आयोजन 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 25 कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। संस्कृति सप्ताह संयोजक डॉक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ उनके साथ सहसंयोजक लोकेश जिंदल, निखिल पोद्दार, गोपाल सर्राफ रहे। कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता व सुलेख प्रतियोगिता भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई इसके संयोजक राहुल राठी व महेश चौधरी रहे। इसी दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 70 पौधे विपिन गोयल के संयोजन में लगाए गए। 40 तुलसी पौधा वितरण सुनील गुप्ता आदर्श के संयोजन में हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजीव वर्षिनेय व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विनीत आर्य के संयोजन में किया गया। वहीं सुंदरकांड का आयोजन अलका गर्ग और अजय गर्ग के संयोजन में किया गया। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल के वार्षिक उत्सव में चाय सेवा का वितरण सुशील प्रकाश अग्रवाल आशीष वैद्य राजेंद्र अग्रवाल दीपक मेहता के संयोजन में किया गया। गायत्री यज्ञ का आयोजन आर्य समाज मंदिर में राकेश आर्य के संयोजन में गौ सेवा का आयोजन कुलदीप मित्तल के संयोजन में किया गया। आयुष्मान कैंप का आयोजन श्रीराम परिसर में राजीव तायल के संयोजन में किया गया इसी दिन वरिष्ठ जन समाजसेवी सम्मान का आयोजन विकास गोयल के संयोजन में हुआ जिसमें सत्य प्रकाश दादू सोहनलाल शर्मा सुरेंद्र शर्मा रविंद्र अग्रवाल देवेंद्र आर्य को अंग वस्त्र व सम्मान पत्र प्रदान किया गया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के संयोजक महेश पोद्दार व सुनील आदर्श रहे मार्शल आर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके संयोजक राजीव बंसल रहे श्री बांके बिहारी जी के दर्शन का आयोजन भी किया गया इसके संयोजक पंकज बंसल रहे। 200 कंबल का वितरण सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्र पर जरूरतमंद परिवारों को प्रदान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कुलदीप प्रांतीय सेवा प्रमुख का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन राजेंद्र अग्रवाल राकेश आर्य संयोजन में किया गया। कपड़े के थैलों का वितरण जेवर अड्डा चौराहे पर दुकानदारों को व उपभोक्ताओं को प्रदान करते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैलों का प्रयोग करें जिसके संयोजक शलभ पांडे रहे महिलाओं के कार्यक्रम में थाल सजाओ प्रतियोगिता, खाद्य आइटम प्रतियोगिता का आयोजन संयोजिका पूजा तायल, शोभा मित्तल अलका बंसल और निधि जिंदल रही। सरकारी अस्पताल में मांसक का वितरण किया गया लोगों को प्रेरित किया गया कि इन्फेक्शन से बचने के लिए यदि मरीज के साथ में है तो मास्क का प्रयोग करें इसके संयोजक राजीव मित्तल रहे। ब्लड शुगर चेकअप कैंप के संयोजक कपिल अग्रवाल राकेश आर्य रहे। पुराने वस्त्रो का वितरण कालिंदी कुंज सेवा बस्ती में किया गया इसके संयोजक आशीष वैद्य रहे इसी दिन हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए निशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *