सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के पंजीकृत श्री दिगंबर जैन समाज समिति के चार पदों का चुनाव भारी पुलिस फोर्स की मुस्तैदी में सकुशल संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी पवन जैन व दीपक जैन ने बताया कि हमारे जैन समाज की समिति के चार पदों का चुनाव कराया गया जिसमें 8 प्रत्याशीयों ने ताल ठोकी जो इस प्रकार से अध्यक्ष पद हेतु-उमेश चंद्र जैन, श्रीपाल जैन, उपाध्यक्ष पद हेतु – राहुल जैन, नीरज जैन, सचिव पद हेतु – शंशाक जैन, मोहित जैन, कोषाध्यक्ष पद हेतु पवन जैन, नरेश जैन ने मैदान में उतर कर ताल ठोकी ओर बताया की यह चुनाव- चुनाव अधिकारी पवन जैन (एडवोकेट) एवं दीपक जैन के नेतृत्व में प्रातः 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जैन मंदिर परिसर में कराया गया। यह चुनाव 495 मत के लिए कराया गया जिसमें 443 वोट डाले गये ओर तत्पश्चात मतगणना कैमरे की निगरानी में करायी गयी जिसमें क्रमशः अध्यक्ष पद पर उमेश चंद जैन (बुक सेलर) को 188 वोट मिले एवं श्रीपाल जैन 253 वोट मिले, उपाध्यक्ष पद पर राहुल जैन (गोलू) को 150 वोट मिले नीरज जैन को 289 वोट मिले सचिव पद पर शशांक जैन (शैंकी) को 166 वोट मिले मोहित जैन को 263 वोट मिले कोषाध्यक्ष पद पर पवन जैन (कुल्लन) को 172 वोट मिले नरेश जैन चुन्नू को 266 वोट मिले। इन आठ पदों पर खडे़ उम्मीदवारों में से 4 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में बाजी मारी जो इस प्रकार है श्रीपाल जैन अध्यक्ष, नीरज जैन उपाध्यक्ष, मोहित जैन सचिव, नरेश जैन चुन्नू कोषाध्यक्ष ने जीत हासिल की।
![]()
