खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती खुर्जा द्वारा संघ कार्यालय पर चलने वाले संस्कार केंद्र पर भूभाढ़िए समाज के बच्चों को पढ़ाया जाता है। उन सब बच्चों के परिवारों को कंबल वितरित किए गए, बच्चों और परिवारों को संबोधित करते हुए सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने शरीर की और अपने घरों की सफाई रखनी चाहिए अगर हम सफाई नहीं रखेंगे तो उसे गंदगी हमारे शरीर के अंदर जाएगी और कीटाणु फैलेंगे और हम बीमार पड़ जाएंगे, उन्होंने बच्चों से कहा कि सभी बच्चे रोज नहाए और अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अविनाश तायल ने बताया कि सेवा भारती अपने संस्कार केदो पर और अपने स्वास्थ्य केदो पर निरंतर ऐसे कार्य करती रहेगी जिससे समाज में जो वर्ग हमसे छूट गए हैं यह पीछे गए हैं वह अपने आप को अकेला ना समझे सेवा भारती निरंतर आपके बीच मै कार्य करेंगी। बैठक में मुख्य रूप से संजय, रामकृष्ण, मुकुटलाल, सरवचन, सुशील, पीयूष, राजेंदर, मनीष आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *