डिबाई। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने खनन माफियायों पर छापेमारी कर डंफर सीज किये। आजकल खनन माफिया बेख़ौफ होकर कानून को बोना समझते हुए सरकारी मशीनरी को ठेंगा दिखाते हुए खुब जमकर मिट्टी व बालू का खनन करते रहते हैं। ओर दूसरी तरफ देखे तो आमजन के भवन निर्माण में मिट्टी व बालू अहम भूमिका निभाते है बिना इनके भवन निर्माण करना टेढ़ी खीर साबित होती है मगर सरकारी मशीनरी का कहना है की भवन निर्माण कार्य के लिए मिट्टी व बालू की परमिशन ली जाये तब नियम कानून से कार्य किया जाये मगर इस कानून के पचडे़ में कोई भी पड़ना नहीं चाहता ओर परमिशन के लिए कौन सरकारी मशीनरी की दर पर ठोकर खाता फिर जबकी बिना परमिशन के खनन माफिया रात में या दिन दहाडे़ खनन कर आमजन का कार्य कर देते है।
जिला बुलन्दशहर के थाना अहमदगढ़ का सामने आया है। बताया गया कि डिवाई एसडीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी की खनन माफिया रातों रात मिट्टी व बालू का खनन कर रहे हैं इस शिकायत को लेकर नगर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को खनन माफियायों पर नकेल कसने का फरमान जारी कर दिया। इस फरमान के अनुपालन में नायब तहसीलदार ने रात को खनन माफियायों को मिट्टी से भरे डंफर सहित गिरफ्तार कर लिया ओर अहमदगढ़ थाने में सीज करा दिया। इस कार्यवाही से खनन माफियायों में अफरा तफरी मच गयी। डिवाई एसडीएम ने बताया कि सूचना मिल रही थी की अहमदगढ़ थाने क्षेत्र के गाँव मुमरेजपुर के जंगलों से लगातार कई दिनों से मिट्टी का खनन कर ले जाया जा रहा है ओर बताया की इस शिकायत को लेकर नायब तहसीलदार को खनन माफियायों पर नकेल कसने का आदेश दिया गया था उसी के तहत रात को नायब तहसीलदार ने छापेमारी कर मिट्टी से भरे डंफरो को पकड़ लिया ओर अहमदगढ़ थाने में सीज करा दिया गया है साथ ही अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
![]()
