बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अब से पहले हमारे भारत देश में क्षय रोग यानी टीवी रोग बहुत ही घातक बिमारी थी क्योंकि इसका पुख्ता ईलाज नहीं हो पाता था। सरकार ने टीवी रोग पर काबू पाने को लेकर काफी इंतजाम किये है ओर पुख्ता ईलाज करने  की ठानी थी। जिसमें स्वास्थ विभाग टीवी रोग पर नियंत्रण करने में कामयाब हो गया। अब सरकार की मंशा है की टीवी रोग का जड़ से ख़त्मा किया जाये इसलिए सरकार इस रोग का मुफ्त ईलाज सभी सरकारी अस्पतालों में करा रही है ओर इसी रोग को लेकर जिला बुलन्दशहर के स्वास्थ विभाग ने पिछले 100 दिनों से लगातार क्षय रोग नियंत्रण अभियान चला रखा था ओर आमजन को जागरूक किया जा रहा था। उसी क्रम में यूपी के जिला बुलन्दशहर के स्वास्थ विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी विनय कुमार ने 100 Days Campaign के अंतर्गत  निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया।

इस मौके पर सीएमओ विनय कुमार ने बताया की इस निक्षय वाहन में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है जिसमें क्षय रोग की जाँच, सुगर की जांच, एचआईवी जांच, बीपी जांच के अलावा अन्य जांच भी की जा सकती है। बताया गया कि आमजन को क्षय रोग से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि इस रोग का ईलाज बहुत ही आसान हो गया है बस केवल नियमित रुप से लगातार दवाओं का सेवन का होगा। इस रोग के लक्षण भी बताये जिसमें 2 हफ्ते से अधिक दिनों तक खांसी का रहना, खून आना, सांस फूलना, कमजोरी व थकावट महसूस करना,रात में पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई देने पर अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्रों पर जाकर जांच कराकर ईलाज कराये। इस मौके पर साथ में डॉ सुनील सिंह, एसीएमओ, डॉ हेमंत रस्तोगी, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं डॉ विबेक सिंह, उपजिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ गौरव सक्सेना डिप्टी CMO, डॉ रमित DSO, शिशुपाल सागर, पंकज एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *