खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती द्वारा संघ कार्यालय पर संचालित सेवा केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चों को गर्म स्वेटर, टूथपेस्ट, ब्रश, शैंपू और उनकी माता बहनों को गर्म लोअर दिए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अविनाश तायल ने कहा कि सेवा भारती समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है। करीब 280 बच्चों को खुर्जा में संस्कार केन्द्रो पर शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि मेरठ में संचालित डॉक्टर हेडगेवार शिक्षण संस्थान में5th क्लास में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहे हैं जिसमें बच्चों के रहने पढ़ने का सारा खर्चा संस्थान द्वारा उठाया जाएगा और उनसे केवल ₹10000 साल के लिए जाएंगे उन्होंने  बताया की धन के आभाव के कारण माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को ना रोके। इस मौके पर सरवचन विभाग सेवा प्रमुख, उमेश वर्मा जिला व्यवस्थापक, दीपक गोविल, शिवम, राहुल, नवनीत, मुकुटलाल, हैप्पी वर्मा, पूजा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *