खुर्जा। ।भारत पुष्प। व्यापारी सुरक्षा फोरम संगठन को विस्तार देने के लिए एक बैठक प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पहलवान के यहां आहूत की गई। जिसमें नवीन गर्ग बिंदा वालों को जिला मंत्री, कुशाग अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, कुशल अग्रवाल को नगर उपाध्यक्ष, पूरनचंद शर्मा को गांधी रोड व्यापारी सुरक्षा फोरम का अध्यक्ष एवं विक्रांत कुमार को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला अध्यक्ष राहुल राठी ने कहा कि व्यापारियों के संघर्ष में व्यापारी सुरक्षा फोरम हमेशा खड़ा हुआ है और किसी भी व्यापारी का शोषण किसी भी अधिकारी द्वारा किया गया तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष कुशाग अग्रवाल को निर्देशित किया गया कि वह शीघ्र से शीघ्र नगर कार्यकारिणी का गठन कर व्यापारी एकता के लिए कार्य करें। बैठक में मुख्य रूप से पदम सिंह सोलंकी, कुशल अग्रवाल, अनिल बंसल, हैप्पी वर्मा सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *