सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गाँव गेसुपुर के महात्मा गांधी इंटर कोलिज में चौकी इंचार्ज ने सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढा़ते हुए शपथ दिलाई। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत पुलिस चोकी इंचार्ज अखिलेश ने बच्चों को जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पाठ पढा़या ओर शपथ ग्रहण करायी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार व मुख्य वक्ता प्रवक्ता योगेंद्र कुमार रहे। इस मौके पर कोलिज के बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि आए दिन दुर्घटनाएँ घट रही है उन सब से बचने लिए हमको भी यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए मुख्य अतिथि ने छात्रा / छात्रो को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों को विस्तार से समझाया इसके अलावा सभी को महिला हेल्प लाइन आदि विषयों पर चर्चा की। इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य शशिकांत शर्मा ने यातायात के नियमों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त  स्टाफ़ उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *