सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भाजपा नगर मंडल ने संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे ओर अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता ने की ओर मंच संचालन नगर महामंत्री नरेंद्र सैनी ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर को लेकर इन दिनों चल रही राजनीति के बीच भाजपा संगठन ने संविधान गौरव अभियान चलाने का निर्णय लिया है ओर बताया की इस अभियान का उद्देश्य जनता को बाबा साहब के संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और कांग्रेस के द्वारा उनके साथ किए गए छल के बारे में जागरुक करना है ओर कहा की यह संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जायेगा ओर इसके माध्यम से भाजपा देश के आम नागरिकों को संविधान की महत्ता और डॉ. अंबेडकर के योगदान से अवगत कराएगी ओर कहा कि संविधान हर भारतीय की समानता और अधिकारों का प्रतीक है और इसे लेकर जागरुकता फैलाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संविधान और बाबा साहब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया इस बात को सुनकर सभी मौजूदाजनों ने बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का वचन दिया। भाजपा का यह कदम डॉ. अंबेडकर की विचारधारा और उनके द्वारा बनाए गए संविधान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंकी वोहरा, जिला मंत्री अरविंद दीक्षित,नगर उपाध्यक्ष नवीन राजपूत,नगर मंत्री अरुण प्रजापति, सचिन सैनी,गौरव भाटिया,मोहित अग्रवाल,शेखर सैनी, सोनु सैनी, संजीव शर्मा,सुन्दर सैनी, मालती सैनी,रवि लोधी,सौरभ प्रजापति आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
