पहासू। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जनपद बुलन्दशहर में गन्ना समिति के चैयरमेन का चुनाव  सकुशल संपन्न हुआ था जिसमें ऋषिपाल को गन्ना समिति का चैयरमेन चुना गया। उसी क्रम में पहासू के पं वृषभानुजा गौड़ विद्या मंदिर में नव निर्वाचित चेयरमैंन ऋषिपाल शर्मा को कार्यक्रम संयोजक भूपेद्र गौड़ ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए ऋषिपाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हमारे द्वार हमेशा खुले रहेंगे ओर इसके अलावा किसानों की पर्ची व सट्टे के कलेंडर बनाने में पारदर्शिता बरती जाएगी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पदम सिंह तौमर तथा मंच संचालन मनोज गर्ग ने किया। इस अवसर पर मलखान सिंह,श्रीपाल सिंह,डॉ0 राजेन्द्र शर्मा,राधेश्याम सारस्वत, जसवंत नागर रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *