सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। एबीवीपी एक सप्ताह से लगातार कार्यक्रम करता चला आ रहा है। जिसका समापन पुरस्कार वितरण कर किया गया। दयावती दीवान सिंह सरस्वती इंटर कोलिज में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सिकन्दराबाद ईकाई ने स्वामी विवेकानंद जंयती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा पखवाडे़ के अंतर्गत विजेयताओं को पुरस्कार देकर युवा संगम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में मंच पर मेरठ प्रांत की सहमंत्री लता भट्ट , मुख्य अतिथि सचिन अधाना, नवनीत सिंघल, अरविंद नोईया मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालक दिया यादव व प्रदीप बसोया ने किया ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद नोहिया के की। इस मौके पर एबीवीपी के मेरठ प्रांत के सहमंत्री लता भट्ट, सचिव अधाना, अरविंद नोईया, नवनीत सिंघल  तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी ने एबीवीपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी ओर स्वामी विवेकानंद के जीवनकाल पर प्रकाश डाला ओर बताया कि हम लोगों ने युवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे सप्ताह छात्रो के लिए कार्य किया ओर नगर सहमंत्री कु0 महक ने बताया है की हमने अब तक पांच कार्यक्रम करा दिए है जो इस प्रकार से है- निशुल्क सेंट्ररी , तुलसी के गमले,  निशुल्क  चाय,  सब्जियों दूबारा आभूषण और स्वामी विवेकानंद का चित्र  प्रतियोगिता और जैन  इंटर कॉलेज इकाई अध्यक्ष राजा सैनी ने बताया है कि एबीवीपी हर समय छात्रों के लिए कार्य करने वाला संगठन है ओर इसके अलावा दयावती कॉलेज इकाई अध्यक्ष मयंक चौधरी ने बताया कि छात्रों की छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने का कार्य एबीवीपी करती है नगर अध्यक्ष अरविन्द नोहिया ने बताया है कि हम नगर ने एक सप्ताह के लिए खेल का आयोजन भी करेगें।  इस कार्यक्रम में एबीवीपी से धर्मवीर भाटी, कोमल गौतम, मयंक चौधरी,अमल, राघव, देव सैनी, ध्रुव सैनी, हर्ष, हर्ष कुमार, सुमित,अनुज,धीरज ,रोहन, रीतिक के अलावा सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *