खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर में मकर संक्रांति कार्यक्रम वंदना सत्र में मनाया गया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सतीश एवं प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष  सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजपाल ने  मकर संक्रांति का महत्व मैं पर्व प्रकाश डालते हुए बताया कि सूर्य आज ही के दिन मकर राशि में प्रवेश करता है जिस कारण मौसम में परिवर्तन होता है और नई ऊर्जा नई फसल के आने की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। साथ ही विद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस का कार्यक्रम भी युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके मुख्य वक्ता इंद्रवीर ने स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के विषय में बताते हुए  कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय धर्म एवं संस्कृति का विश्व में डंका बजाया उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने 1893 में विश्व धर्म संसद में वैदिक संस्कृति और सनातनी विचारों को मजबूती के साथ रखते हुए सर्व धर्म समभाव की भावना को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधु एवं बहिनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी स्वामी विवेकानंद जी के कर्तव्यों का पालन करते हुए आगे बढ़ेंगे तो जीवन में आने वाली कठिनाइयां स्वयं ही दूर हो जाएंगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *