पहासू। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर में जिला कप्तान ने अपराध रोको अभियान चला रखा है ओर बदमाशों पर यूपी पुलिस कहर बनकर टूट रही। उसी क्रम में पहासू पुलिस व भैंस चोर गिरोह की हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया की हमारी पुलिस टीम पहासू थाना क्षेत्र के जटोला नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेंकिग अभियान चला रही थी तभी खेड़ा नहर की तरफ से आ रहे पीकप / छोटा हाथी में 4 संदिग्ध लोग आते दिखाई दिये तो उनको रुकने का ईशारा किया गया तो ये चारों शातिर वाहन से उतरकर भागने लगे पुलिस के पीछा करने पर इन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें 1 बदमाश घायल हो गया ओर उसको घायल अवस्था में उसके 2 अन्य साथीयों सहित गिरफ्तार कर लिया गया ओर एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है ओर बताया की इस लोगों के कब्जे से अवैध असला, कारतूस 2 भैंस एक पीकप गाड़ी, 35 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इसकी पहचान घायल आकीब पुत्र वसीम सारसौल थाना अरनियाँ बुलन्दशहर , आबिद पुत्र भूरे खाँ क्वारसी अलीगढ़, अकील अहमद पुत्र रहीस निवासी मौ0 भुजपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भेजा गया है ओर बताया की ये बदमाश लगातार भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे थे। इन भैंस चोरों के द्वारा थाना पहासू व थाना अरनिया क्षेत्रान्तर्गत 02-02 भैंसे चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था जिसमें लगातार उक्त बदमाशों की तलाश की जा रही थी। उक्त बदमाश शातिर किस्म के चोर हैं जिनके द्वारा पूर्व में भी भैंस चोरी की घटनाएं की जा चुकी है ओर बताया की इन तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रामफल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पहासू ,निरी० धारा सिंह, उनि केवल सिंह, उनि नदीम अहमद, उनि रवि कुमार, है0का सिद्धार्थ यादव का0 लोकेश कुमार, का0 मन्दीप कुमार, का0 धर्मेन्द्र कुमार के अलावा स्वाट टीम देहात से उनि लोकेश अग्निहोत्री है0का नेत्रपाल राणा, है0का नितिन कुमार शर्मा, है0का कुलदीप सिंह, है0का अरूण कुमार, का0 मनीष कुमार, का0 आकाश कुमार, का0 विपिन कसाना मौजूद रहे।
![]()
