खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की स्किल कोर्स सोशल वर्क की छात्राओं ने सिटी स्टेशन स्थित श्री राम कुष्ठ आश्रम का भ्रमण कर कुष्ठ रोगियों की समस्याओं को जाना। स्किल कोर्स कोआर्डिनेटर एकता चौहान ने बताया इस भ्रमण का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो समाज के मुख्य धारा से अलग-अलग पड़ रहे हैं। उन्होंने  बताया कि पुराने समय में इस रोग को छुआछूत का रूप माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है, यह रोग शरीर में माइक्रोबैक्टेरियम लेप्रोमेटासिस नामक जीवाणु से उत्पन्न होने के कारण होता है। और यह रोग वंशानुगत भी नहीं होता है। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने कुष्ठ रोगियों की समस्याओं को जाना और कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज कहा कि कुष्ठ रोगी भी समाज का हिस्सा है और उन्हें हम सब के साथ की जरूरत है। उनसे नफरत ना करें और उनका सहयोग करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। छात्राओं ने कुष्ठ आश्रम की सफाई कर कुष्ठ रोगियों को सफाई का महत्व समझाया। छात्राओं ने कुष्ठ रोगियों को फल व भोजन सामग्री वितरित की।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *