सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जनपद बुलंदशहर में जिला कप्तान ने अपराध रोको अभियान चला रखा है ओर दनादन बदमाशों पर यूपी पुलिस कहर बनकर टूट रही। उसी क्रम में 16 जनवरी की रात को सिकन्दराबाद पुलिस व शातिर बदमाश अयान से हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की जब पुलिस टीम रात में खुरजा रोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेंकिग अभियान चला रही थी तभी एक संदिग्ध शख्स बंद पड़ी फैक्टरी के सामने खड़ा नजर आया तो जैसे ही पुलिस टीम उसकी तरफ बढने लगी तो वह फैक्टरी के बराबर से भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर जैसे ही पकड़ने की कोशिश की वैसे ही उस शातिर बदमाश अयान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश घायल हो गया ओर उसको घायल अवस्था में अवैध असला सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि बदमाश से पूछताछ में पता चला है की इसी बदमाश ने नगर सिकन्दराबाद के गद्दीबाडा़ में हुई घटना में फायरिंग की थी ओर इसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा 2 जिंदा कारतूस व 1 खोखा अवैध  बरामद हुए हैं। इसकी पहचान अयान पुत्र ईरशाद उर्फ़ भोलू के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भेजा गया है ओर बताया की इस शातिर बदमाश का अपराधी इतिहास काफी लंबा है इसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रविरतन प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राबाद, उनि शैलेद्र सोंलकी, उनि कपिल वालियान, उनि अमित पटेरिया, है0का0 प्रवीन कसाना, का0 सतवीर मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *