बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। गुरूवार को राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) बुलंदशहर में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं के छात्र गुल चौधरी जो एक साइबर एंबेसडर भी है के द्वारा एक साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। जिसमें आवासीय किशोरों को साइबर क्राइम्स के बारे में जानकारी दी गई। जिससे वह लाभान्वित और जागरूक हो सकें। उनके साथ में तनुजा चौधरी एडवोकेट व काउंसलर के द्वारा भी किशोरों की काउंसलिंग की गई और उन्हें अपने जीवन में सुधार तथा बदलाव लाने के तरीके बताए गए। इस दौरान सहायक अधीक्षक रमेश कुमार यादव और पर्यवेक्षक संजीव कुमार मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *