खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभी शाखाओं ने मकर संक्रांति का कार्यक्रम मनाया। बताया गया कि मकर संक्रांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सवों में से एक हैं। कार्यक्रम की शुरुआत नगर संघचालक सुनील, सह नगर संघचालक सामर्थ्य, नेमपाल जिला प्रचारक और सतीश ने भारत माता पर पुष्प चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर में संघ कार्यालय पर लगने वाली माधव शाखा पर कार्यक्रम के वक्ता सतीश ने सभी स्वयंसेवक बंधु को बताया कि मकर सक्रांति संघ के 6 उत्सव में से एक कार्यक्रम है जो गत वर्ष 15 जनवरी को संघ मकर सक्रांति का कार्यक्रम करता है हिंदू धर्म में मकर संक्रांति काफी महत्व है. इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं. मान्यता है कि इसी दिन से वसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है. वैसे मकर संक्रांति का महाभारत से भी गहरा संबंध है. भीष्म पितामह 58 दिनों तक बाणों की शैया पर रहे, लेकिन अपना शरीर नहीं त्यागा क्योंकि वे चाहते थे कि जिस दिन सूर्य उत्तरायण होगा तभी वे अपने प्राणों का त्याग करेंगे. सर्दियों के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्यौहार अपनी जीवंत पतंगबाजी, अलाव और विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है, जो परिवारों और समुदायों को उत्सव में एक साथ लाता है। मकर संक्रांति पूरे भारत में बनाई जाती है गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहा जाता है हरियाणा और पंजाब में मकर संक्रांति को माघी और लोहड़ी के नाम से मनाया जाता है.यह त्यौहार पूरे भारत में बनाया जाता है फिर सेवा बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ खिचड़ी का कार्यक्रम किया । कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख लोकेश, नगर कार्यवाह राजू, सह नगर कार्यवाह सुदर्शन, हैप्पी, पवन, शिवम्, मयंक, रवि, निशांत, दीपक, राहुल, कुशल और समस्त स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।
![]()
