बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बुलन्दशहर पुलिस ने जहर खुरानी गिरोह के 2 सदस्य को गिरफ्तार कर ट्रक ड्राइवर को नशीली चाय पिलाकर लूटपाट के मामले का खुलासा कर दिया। जिला कप्तान श्लोक कुमार ने प्रैस वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया की अभी कुछ दिन पहले जिला बुलन्दशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में एक ट्रक चालक जब कुछ सामान बेचकर पैसे लेकर आ रहा था ओर गुलावठी क्षेत्र में एक होटल पर चाय पीने के लिए रुका था उसी समय कुछ बदमाशों ने उस ट्रक चालक को चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दी थी जिससे वह चालक बेहोश हो गया ओर वो लूटेरे उस चालक के रुपये लेकर चंपत हो गये थे। होश आने पर चालक ने गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी उस शिकायत को लेकर गुलावठी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी थी काफी मेहनत कर सीसीटीवी फुटेजों के खंगालने के बाद जहर खुरानी गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपीयों शाहिद व नाजिम से पूछताछ में पता करने के बाद 2 लाख 35 हजार नकद व 2 लाख 66 हजार बैंक से रकम बरामद कर ली गयी। बताया गया कि दोनों आरोपीयों शाहिद व नाजिम को जेल भेजा जा रहा है।
![]()
