सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर पालिका सिकन्दराबाद के सभागार में बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष डा0 प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस बोर्ड बैठक का शुभारंभ सभासदों द्वारा साफ-सफाई बेहतर ना होने जैसे आरोप लगाते हुए हुआ ओर उसके बाद वजट पढ़ कर सुनाते समय सभासदों ने हंगामा खड़ा करते हुए रघुनाथ गौशाला में से एक टैक्टर चोरी होने के आरोप लगाये ओर कहा की इस चोरी में गौशाला में देखरेख कर रहे कर्मचारीयों पर चोरी करने के आरोप लगाये ओर इसके अलावा बिना परमिशन के सभासद द्वारा चोरी-चुपके कबाड़ा बेचने के आरोप भी लगाये ओर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसके अलावा वजन में अब से जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की फीस 100 रुपये रखने की पालिका ने मांग की उसमे सभी सभासदों की सहमति से 50 रुपये निर्धारित की गयी ओर इसके अलावा अगले बिंदू में नगर की नालियों में गोबर बहाने वालों पर अब 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की अनुमति मांगी तो सभी सभासदों ने सहमति जतायी ओर इसके अलावा नगर पालिका चैयरमेन डा0 प्रदीप दीक्षित ने नगर पालिका की 300 करोड़ रुपये की नगर पालिका की जमीन जो भू माफिया ने कब्जा रखी है उसको नगर पालिका वापस लेने के लिए सभासदों का सहयोग मांगा सभी ने साथ देने का वादा किया। ओर नगर के वार्डो में निर्माण कार्य ना कराने के आरोप सभासदों ने लगाते हुए नाराज़गी जतायी इसके अलावा नगर से बंदरो को पकड़े का भी मुद्दा उठाया गया इस मुद्दे पर सभी सभासदों की सहमति मिल गयी ओर नगर के विभिन्न मुहल्लों व बार्डो व 10 दीवारों पर महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानीयों के नाम लिखवाये जाने हेतू बोर्ड की पालिका ने आवाज़ उठायी तो उस पर भी मुहर लगा दी गयी ओर इसके अलावा मकानों दुकानों के नकशा बनवाने की फीस में वृद्धि कराने व पालिका की दुकानों के किराये में डबल वृद्धि कराने का बिंदु उठाया गया जिस पर किसी भी सभासद ने आपत्ति नहीं की ओर पास करा दिया गया ओर इसके अलावा नगर के विकास निर्माण कार्य हेतु वजट मांगा गया जिसको सभी ने पास करा दिया। इस प्रकार इस वजट सूची में 185 बिंदुओं में से 4 विचाराधीन किये ओर 3 निरस्त कराये गये इस प्रकार कुल 179 बिंदुओं पर सभी सभासदों की सहमति की मुहर लगी। इस बैठक के वजट के बाबत पालिका चैयरमेन डा0 प्रदीप दीक्षित ने बताया की लगभग 20 करोड़ का वजट पास हो गया ओर सरकार द्वारा प्राप्त धनराशी व समय एंव कार्यो के अनुसार यह वजट घटाया बढा़या भी जा सकता है।
![]()
