गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना क्षेत्र में सैदपुर रोड़ पर काली नदी अट्टा के पास तेज रफ्तार से आ रहे डंफर ने बाईक सवार माँ बेटे ओर पत्नी को रोंद डाला इस हादसे में माँ बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी ओर पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गयी। मृतकों के परिजनों बताया की ये तीनों लोग बाईक पर सवार होकर गेसुपुर चंदियाना जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे डंफर ने इनको रोंद डाला ओर खुद डंफर भी अनियंत्रित होकर खाई में गिर कर पलट गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी ओर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ओर पत्नी को ईलाज हेतु हायर सेंटर भेज दिया ओर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।
![]()
