–संस्था के कार्यकर्ताओं को किया समर्पित
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। समाजसेवी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को गुरु गोरक्षनाथ की नगरी गोरखपुर में नेशनल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह सम्मान अपनी संस्था के कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम को समर्पित किया। स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री पुष्पदंत जैन, वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय आदि ने देश के 18 राज्यों से पधारे प्रमुख समाजसेवियों को नेशनल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने बुलंदशहर से पहुंचे हेमन्त सिंह के विभिन्न सेवा कार्यों, नियमित रक्त सेवा, लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार, पीड़ित पशुओं की चिकित्सा, निर्धन कन्या विवाह आदि का मंच से वर्णन करते हुए मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से फूलमाला, अंग वस्त्र, नेशनल आइकॉन अवॉर्ड का प्रशस्ति पत्र, एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने अपने सम्बोधन में संस्था के समस्त कार्यकर्ताओं के सामूहिक परिश्रम को यह अवॉर्ड सम्मानित करते हुए सभी के योगदान की भरपूर सराहना की। गोरखपुर कार्यक्रम में हेमन्त सिंह के साथ राष्ट्र चेतना मिशन के व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक न्यू गुप्ता और आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक निशान्त जादौन भी सम्मिलित रहे।
![]()
