खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में प्लेसमेंट एंड करियर सेल के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आजीम इकबाल सीनियर ब्रांच मैनेजर एलआईसी, मनवीर सिंह एबीएम एलआईसी, राजेंद्र पाल सिंह एएओएलआईसी तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ गीता सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को बीमा क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं से अवगत कराना है।  मुख्य वक्ता आजिम इकबाल ने एलआईसी की महत्वपूर्ण योजना बीमा सखी के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना के जरिए 18 से 70 साल की 25000 महिलाओं को  बीमा सखी के रूप में चुना जाएगा। बीमा सखी योजना में जुड़ने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग के पहले साल ₹7000 रुपए , दूसरे साल ₹6000 रूपए तथा तीसरे साल ₹5000 रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिए जायेंगे । मनवीर सिंह ने एलआईसी बीमा सखी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि बीए पास महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का अवसर भी प्राप्त होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्रता प्रदान करेगी,  बीमा व वित्तीय सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *