सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कस्तूरबा गांधी स्कूल सलेमपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिम लॉ एसोशिएट ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। कस्तूरबा गांधी स्कूल में शिम लॉ एसोशिएट के द्वारा लीगल अवेयरनेस कैंप (Legal Aid)का आयोजन किया गया। केंप में मुख्य अतिथि रिचा राणा डीसी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसआई गुडलक मिश्रा रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर किया गया। शिम लॉ एसोसिएट के डायरेक्टर डॉक्टर शिवांगी कौशिक व एसआई गुड़लक मिश्रा ने बताया की हमारी संस्था के द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया उन्हें हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया और बच्चियों को शिक्षा का महत्व बताया और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। ओर इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर शिम लॉ के डायरेक्टर डॉक्टर शिवांगी कौशिक, डीसी रिचा राणा, भारत कौशिक, एसआई गुड़लक मिश्रा के अलावा स्कूल की वार्डन बीना तितोरिया मय स्टाफ के मौजूद रहे।
![]()
