–ग्रामीणों ने लगाए ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप
खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। तहसील खुरजा के करौरा ग्राम प्रधान की लापरवाही की भेंट चढा़ विकास कार्य, गाँव में जलभराव से परेशान होकर ग्रामीणों ने लगाये प्रधान पर गंभीर आरोप। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में ग्राम प्रधान विकास कार्य नहीं करवा रहा हे जिसका उदाहरण आपके सामने है गाँव की गलियों में जलभराव होने से बच्चों को स्कूल जाने आने में व महिलाओं को मंदिर व आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि ग्राम प्रधान ने आज तक न तो गांव की किसी गली की इंटरलॉकिंग करायी है ओर ना ही किसी गली की नाली का कार्य कराया।
जिस कारण गांव के लोगों की घर की दीवार भी बैठ चुकी और कुछ गांव के लोगों का कहना यह भी है कि कुछ घरों की दीवाल भी फट चुकी है आप वीडियो में देख रहे हैं की गांव की नालीयों का पानी गांव की गलियों में किस तरह से घूम रहा है देखने में तो ऐसे लग रहा है जैसे की गांव की नालियां नहीं तालाब हो। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ तो योगी सरकार स्वच्छ भारत स्वस्थ मिशन प्रक्रिया चल रही है और दूसरी पर तरफ गांव करोरा के घरों में नालियों का पानी तालाब की तरह घूम रहा है जैसै बरसात का पानी। गाँव के लोगों को नाली के गंदे पानी के कारण बीमारी बनने का भी खतरा बना हुआ है ओर बताया की गांव के लोग प्रधान व अधिकारियों से गुहार लगाकर-लगाकर हार चुके और ग्रामीणों का कहना यह भी है कि अब हम लोगों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को शिकायत की तो शिकायत को ध्यान देते हुए साहब ने जांच पड़ताल के भी आदेश जारी कर दिए है मगर आज तक ना कोई जांच पड़ताल नहीं हो सकी है ओर ना ही कोई विकास कार्य शुरू हुआ है।
![]()
