खुर्जा। ।भारत पुष्प। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर संचालक सुनील, सह नगर संचालक समर्थ, और विभाग सेवा प्रमुख सरवचन द्वारा राष्टीय ध्वज फहराया गया। सह नगर संघ संचालक समर्थ ने सभी स्वयंसेवक बधुओं का मार्ग दर्शन करते हुए बताया कि  26 जनवरी को झंडा फहराने का महत्व यह है कि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणतंत्र बना था। इसलिए झंडे को पहले से ही ऊपर बांधकर सिर्फ फहराना इस बात का प्रतीक है कि भारत अब एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है। 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में संघ कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर काफी काम किया था और नेहरू इससे बहुत प्रभावित थे। 1963 के गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। नेहरू जी ने 1963 में आरएसएस के 3000 कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए गणतंत्र दिवस पर नेहरू जी द्वारा संघ को दो दिन पहले आमंत्रित किया था जब भी संघ गणतंत्र दिवस की परेड में पूर्ण गणवेश में शामिल हुए राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम को पूर्ण किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय प्रमुख वरुण जोशी, नगर कार्यवाह राजू, सह नगर कार्यवाह सुदर्शन, नगर सम्पर्क प्रमुख पृथ्वी, नगर प्रचार प्रमुख शिवम, सह नगर प्रचार प्रमुख पवन, सूरज, मुकुट लाल, नेपाल, राहुल, विकास और अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *